भारत में प्रवसन एवं प्रवसन की अभिनव प्रवृत्ति
अनूप यादव1, डाॅ. प्रमोद तिवारी2
1जे.आर.एफ., शोध छात्र, भूगोल विभाग, नागरिक पी.जी. काॅलेज, जंघई, जौनपुर, उत्तर प्रदेष
2प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग, नागरिक पी.जी. काॅलेज, जंघई, जौनपुर, उत्तर प्रदेष
*Corresponding Author E-mail: anoopyadav9190@gmail.com, pktiwari61@gmail.com
सारांष:
प्रवसन मानव समाज की मूल प्रवृत्ति है। मानव आदिकाल से ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर भोजन, वस्त्र, जल, आवास आदि के लिए या कह सकते हैं अवसर की प्राप्ति के लिए जाता रहा है। प्रस्तुत शोध प्रपत्र में मानव के प्राचीन काल से वर्तमान समय तक के प्रवसन की प्रवृत्ति, विषेषकर भारत के सन्दर्भ में अध्ययन किया है, भारत में ब्रिटिष काल से आजादी के समय तक तथा आजादी के बाद के प्रवसन के कारण एवं परिणाम का अध्ययन किया गया है, इसके साथ ही प्रवसन की वर्तमान प्रवृत्ति भी अध्ययन किया गया है।
eq[; 'kCn % प्रवसन, आप्रवसन, प्रवृत्ति, प्रतिभा पलायन, स्लम।
प्रस्तावना
प्रवसन मानव एवं मानव समाज की एक प्रमुख विषेषता है आदि काल से ही मानव में प्रवसन की प्रवृत्ति पायी जाती है। ऐसा माना जाता है कि सर्वप्रथम आधुनिक मानव का विकास पूर्वी अफ्रीका में हुआ तथा इसी के साथ मानव का प्रवास भी प्रारम्भ हुआ, जो आज तक चला आ रहा है। आज भी बड़े पैमाने पर प्रवसन की प्रवृत्ति पायी जाती है। समय के साथ प्रवसन को प्रेरित करने वाले कारकों का विस्तार होता गया। आदि मानव में प्रवसन की प्रवृत्ति अनुकूल जलवायुविक दषाओं एवं खाद्यान्न उपलब्धता वाले स्थानों की ओर हुआ वर्तमान समय में भी एक प्रेरक कारक है।
परन्तु इसमें अनेक कारक जुड़ गये जैसे बेहतर अवसर की तलाष धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, षिक्षा, रोजगार आदि अनेक कारक मानव को प्रवसन के लिए प्रेरित करते हैं।
अध्ययन का उद्देष्य
प्रस्तुत शोध-प्रपत्र में प्रवसन की प्रवृत्ति का अध्ययन है। प्रवसन के विभिन्न कारणों तथा परिणामों का अध्ययन किया गया है। आदि काल से लेकर वर्तमान समय तक के मानव के एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाकर बसने के कारणों का अध्ययन किया गया है। भारत के विषेष सन्दर्भ में रि-प्रवसन या आप्रवसन का अध्ययन किया गया है। इसके अलावा प्रस्तुत शोध प्रपत्र के निम्नलिखित उद्देष्य है।
1. प्रवसन के कारणों एवं परिणामों का अध्ययन करना।
2. भारत के विषेष सन्दर्भ में प्रवसन का ज्ञान प्राप्त करना।
3. भारत में प्रवसन की अभिनव प्रवृत्ति का अध्ययन करना।
विधितन्त्र
प्रस्तुत शोध-प्रपत्र के विषय के अध्ययन में विष्लेषणात्मक विधि का प्रयोग किया गया है, इसके अध्ययन में आँकड़ा संग्रहण के लिए मुख्य रूप से द्वितीयक स्रोतों से प्राप्त आँकड़ों का प्रयोग किया गया है, जो मुख्य रूप से विभिन्न पुस्तकों, पत्रिकाओं, समाचार-पत्रों आदि से प्राप्त किया गया है।
अध्ययन क्षेत्र
भारत की जलवायुविक दषाओं एवं खाद्यान्न उपलब्धता तथा राजनैतिक संसाधनों के दृष्टिकोण से देखा जाय तो यहाँ मानव के रहने के लिए अत्यधिक अनुकूल दषाएं पायी जाती हैं। उत्तर भारत में सतलज-गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदान में उपजाऊ जलोढ़ का मोटा निक्षेप है, यह भूभाग अत्यन्त समतल है, इसलिए प्राचीन काल से ही लोगों ने यहाँ प्रवास किया। कई विद्वानों का मानना है कि लोग आज भी बाहर से आ रहे हैं। बाहर से प्रवासियों के आने के कारण उत्तर भारत में जनसंख्या घनत्व अधिक पाया जाता है। भारत की सम्पन्नता ने लम्बे समय से बाहरी प्रवासियों को अपनी तरफ आकर्षित किया। अनेक विदेषी जनजातियाँ एवं कबीले भारत आये और यहीं के होकर रह गये। प्राकृतिक संसाधनों के दृष्टिकोण से भी भारत एक सम्पन्न राष्ट्र है। औपनिवेषिक काल में यूरोपियों ने विषेष कर ब्रिटेन ने भारत का षोषण किया तथा यहाँ के औद्योगिक क्षेत्रों को अपने निहित स्वार्थों में बर्बाद किया, परिणाम स्वरूप औद्योगिक क्रान्ति के युग में कृषि प्रधान भारत एक गरीब राष्ट्र बन गया, परिणामस्वरूप रोजगार की तलाष में तथा अन्य कारणों से बड़े पैमाने पर देष-विदेष में प्रवास प्रारम्भ हुआ। कृषि कार्य के लिए भारत से बड़े पैमाने पर श्रमिक माॅरीषस, पष्चिमी द्वीप समूह एवं प्रषान्त महासागरीय द्वीपों में प्रवास कर गये। 19वीं शताब्दी में भारत से दास प्रवसन हुआ। उत्तर प्रदेष, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेष आदि राज्यों से लाखों श्रमिकों को यूरोप में रोपण कृषि करने के लिए ले जाया गया। इन मजदूरों की स्थिति काफी दयनीय थी, इसलिए इसे दास ‘प्रवसन’ कहा गया। 1947 में पाकिस्तान बनने के पष्चात् बड़ी संख्या में लोगों का प्रवसन हुआ। लाखों लोग भारत से पाकिस्तान तथा बंग्लादेष में तथा वहाँ से भारत में प्रवास करने के लिए बाध्य हो गये।
आजादी के बाद (1950) देष में आर्थिक विकास का जो दौर प्रारम्भ हुआ। उसका लाभ देष के प्रत्येक भाग को प्राप्त नहीं हुआ, विषेषकर नगर आर्थिक गतिविधियों के केन्द्र बन गये। परिणाम स्वरूप रोजगार, षिक्षा, स्वास्थ्य एवं बेहतर परिवेष के कारण बड़े पैमाने पर गाँवों से नगरों एवं छोटे नगरों से बड़े नगरों की ओर प्रवास प्रारम्भ हुआ साथ ही साथ देष की श्रेष्ठतम प्रतिभाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़े पैमाने पर प्रतिभा पलायन विकसित देशों विषेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी, आस्टेªलिया आदि की ओर हुआ और आज भी हो रहा है। देष के बड़े पैमाने पर प्रषिक्षित, अर्धप्रषिक्षित एव्र अप्रषिक्षित कामगारों का रोजगार के अवसर की तलाष में बड़े पैमाने पर प्रवास तेल सम्पन्न खाड़ी के देषों सऊदी अरब, ईरान, कुवैत, यमन आदि देषों में, मध्य पूर्व एवं पष्चिमी एषिया के दषों में हुआ तथा आज भी यह प्रवसन लगातार हो रहा है। देष के आन्तरिक भागों में भी उत्तर प्रदेष, बिहार, मध्य प्रदेष, उड़ीसा आदि राज्यों से पश्चिम बंगाल, असम जैसे राज्यों में चाय के बागानों में रोजगार प्राप्त करने के लिए हुआ। इसके अतिरिक्त अनेक औद्योगिक केन्द्रों का विकास होने से देष के अन्य भागों से जनसंख्या मुम्बई, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई, कानपुर, दिल्ली आदि राजें में जनसंख्या का लगातार प्रवास होता रहा है, जिससे इन महानगरों का विकास हुआ। छोटानागपुर के पठार पर भी खनिज एवं शक्ति के संसाधनों तथा उन पर आधारित उद्योगों के विकास होने से झारखण्ड, छत्तीसगढ़, पष्चिम बंगाल आदि राज्यों में लगातार प्रवास हो रहा है। 1960 के दषक में पंजाब तथा हरियाणा राज्य के हरित क्रान्ति के प्रभाव से कृषि कार्य हेतु रोजगार प्राप्त करने के लिए बड़े पैमाने पर पूर्वी उत्तर प्रदेष तथा बिहार से प्रवसन हुआ।
प्रवसन का प्रतिरूप चाहे वह अन्तर्राष्ट्रीय हो या अन्तर्देषीय हो, विष्लेषण के उपरान्त कुछ महत्वपूर्ण तथ्य उभर कर समाने आते हैं, जैसे देष के अन्दर गाँव से नगरों और छोटे नगरों से महानगरों की ओर बड़े पैमाने पर प्रवसन के कारण नगरों में अत्यन्त विकट स्थिति उत्पन्न हो रही है। आधारभूत सुविधाओं के अभाव एवं सामाजिक आधारभूत सुविधाओं में कमी के कारण गन्दी बस्तियों (स्लम) का विकास एवं अन्य समस्याएं हैं। प्रवसन के इस प्रतिरूप में देष के आन्तरिक भागों के विकास के महत्व को महत्वपूर्ण रूप से रेखांकित किया है, इसी कारण विकसित देशों में हो रहे प्रतिभा पलायन ने भी देष के माथे पर चिन्ता की लकीरें पैदा कर रही है, क्योंकि उच्च स्तरीय प्रतिभाओं का सही इस्तेमाल देष के लिए न हो पाने के कारण देष के आर्थिक विकास का है। 1991 के बाद देष में आर्थिक उदारीकरण की प्रक्रिया जब प्रारम्भ हुई तथा देष में बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष विदेषी पूँजी निवेष का मार्ग प्रषस्त हुआ तो देष की औद्योगिक तस्वीर बदलने लगी, देष के अन्दर भी विष्व स्तरीय आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा उच्च परिवेष प्राप्त करने के अवसरों ने प्रवसन की एक नई प्रवृत्ति पैदा कर दी। देष की आर्थिक सम्भावनाओं का दोहन करने विदेषों में विषेषकर विकसित देषों में जो श्रेष्ठतम प्रतिभाएं पलायन कर गयी थीं, उन्होंने पुनः भारत की ओर रुख किया। अनेक चिन्तनों में यह देखा जा रहा है कि लोग पष्चिमी देषों से देष में लौटने लगे हैं। भारत सरकार ने भी भारतीय भूमि के प्रवासियों को आकर्षित करने के लिए अपनी नीतियों में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया, प्रवासी भारतीय सम्मेलन तथा दोहरी नागरिकता जैसे प्रावधानों के कारण बड़े पैमाने पर प्रवासी भारतीयों को आकर्षित करने में बेहद मदद मिली, विषेषकर पंजाब में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार के अनुरूप उत्पादों की माँग को ध्यान में रखते हुए बड़े पैमाने पर लोग पंजाब में कृषि कार्य करने लिए लौटे। वर्तमान समय में पंजाब में यूरोपीय बाजारों के भागों के अनुरूप फलफूल, सब्जियाँ आदि बड़े पैमाने पर उत्पादित की जा रही हैं। इसका प्रमुख कारण प्रवसन के प्रतिरूप में जो अभिनव बर्ताव अर्थात् आप्रवसन का माना जा रहा है। इतना ही नहीं देश के आन्तरिक भागों में प्रवसन की प्रवृत्ति में एक महत्वपूर्ण बर्ताव दृष्टिगत हो रहा है। आर्थिक विकास के चरण में छोटे और मध्यम स्तर के नगरों को भी काफी लाभ प्राप्त हुआ। ये नगर तथा बहुत सारे गाँव आर्थिक विकास के केन्द्र बन गये, परिणाम स्वरूप महानगरों से मध्यम और निम्न क्रम के केन्द्रों की ओर प्रवसन की प्रवृत्ति देखी जा रही है। बड़े पैमाने पर डाक्टर, इंजीनियर जैसी प्रतिभाएं मझोले और निचले स्तर के नगरों एवं गाँव की सम्भावनाओं का दोहन करने के लिए महानगरों को छोड़कर छोटे केन्द्रों की ओर प्रवसन हुआ।
निष्कर्ष
किसी भी देष, प्रान्त एवं क्षेत्र में प्रवसन का मुख्य कारण वहाँ की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, भुखमरी, सेवा अभाव, औद्योगिक पिछड़ापन जीवन निर्वाहन कृषि कार्य आदि रहा है। लोग धन कमाने एवं बेहतर जीवन के लिए विकसित क्षेत्रों एवं देशों में प्रवास कर जाते हैं, जिससे विकसित क्षेत्र और अधिक समृद्ध होते जा रहे हैं तथा अल्प विकसित क्षेत्र और भी पिछड़ते जा रहे हैं। क्षेत्रीय असंतुलन बढ़ रहा है अतः देष की सरकार को अल्प विकसित क्षेत्रों के विकास के लिए उचित विकास नीति बनाने की आवश्यकता है। आर्थिक उदारीकरण की प्रक्रिया के बाद जब देष में व्यापक पैमाने पर उच्चस्तरीय आधारभूत ढाँचे के विकास में प्रवसन की प्रकृति में महत्वपूर्ण बदलाव कर दिया जो देष के आर्थिक विकास एवं उच्च जीवन स्तर की सम्भावनाओं का महत्वपूर्ण संकेतक है।
सन्दर्भग्रन्थ सूची
1. चांदना, आर.सी. (2009): जनसंख्या भूगोल, कल्याणी पब्लिकेषन, नई दिल्ली।
2. Dayal, P. (1959): Population Growth and Rurl-Urban Migration in India, N.GJ.I., Vol. V.
3. कौषिक, एल.डी. (1989-90): मानव भूगोल।
4. तिवारी, सतीष चन्द एवं सिंह, अनीता (2004): गोरखपुर जनपद में जनसंख्या गत्यात्मकता, उत्तर भारत भूगोल पत्रिका, अंक 33, सं. 1, जून, 2004।
5. चैहान, पी.आर. एवं प्रसाद, महातम (2010): भारत का वृहद् भूगोल, वसुन्धरा प्रकाषन, गोरखपुर।
6. राव, बी.पी. एवं त्यागी, नूतन (2014): भारत की भौगोलिक समीक्षा, वसुन्धरा प्रकाषन, गोरखपुर।Census of India, 2011.
Received on 05.03.2021 Modified on 21.03.2021
Accepted on 28.03.2021 © A&V Publications All right reserved
Int. J. Rev. and Res. Social Sci. 2021; 9(1):45-47.